आज आंज भोज जोन की मीटिंग राजपुर में अध्यक्ष हिरदाराम चौहान की अध्यक्षता में संपूर्ण हुई। इस मौके
विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग मौजूद रहे। वहां पहुंचने पर स्वागत के बाद आयोजित बैठक में बोलते हुए पूर्व विधायक ने कहा अब कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता लोकसभा के लिए कमर कस लें।
हिमाचल प्रदेश के मुख्य मंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू धरातल से जुड़े हुए नेता है जो बड़े ही ऊर्जावान है। जो आम लोगों के हितों के लिए काम कर रहे है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नाकामियों को लोगों तक पहुंचाना है।बीजेपी पार्टी हमेशा बांटने की राजनीति करती है।ये आम आदमी को ठगने का काम करती है।
उन्होंने ये भी कहा पांवटा साहिब के विकास को रुकने नही दिया जायेगा।पांवटा साहिब के विकास के लिए मैं हमेशा की तरह खड़ा हूं। और राजपुर में चुनाव के दौरान बीजेपी विधायक द्वारा बिना भवन और बिना बजट के खोली गई उप तहसील को फिर से खोलने के लिए सीएम से बात करेगे।
इस मौके मंडल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ,पूर्व बीडीसी चेयरमैन संत राम चौहान, भगानी जॉन कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप चौहान, जय प्रकाश शर्मा,जगदीश लाला, निशी कांत मेहता,सुरेंद्र चौहान,बलबीर सिंह,लायक राम चौहान,श्याम सिंह,कुंदन सिंह,सुमेर चन्द, ओम प्रकाश शर्मा,रंगी लाल,सुमेर चन्द, सिया राम,किशन ठाकुर, जीया राम तोमर,मित्र सिंह,राम सेवक, धनवीर सिंह,बलबीर सिंह,खत्री राम एवम सकेंडो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

