Breaking
Tue. Aug 18th, 2026

जेपी नड्डा ने क्यों कहा हिमाचल की सरकार को बैक गियर की सरकार

जेपी नड्डा ने क्यों कहा हिमाचल की सरकार को बैक गियर की सरकार

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार को

बैक गियर वाली सरकार कहा है इस सरकार ने भाजपा की सरकार के समय खुले 900 से सबसे अधिक संस्थान बंद कर दिए। इसलिए यह बैक गियर की सरकार है। विकास करवाने वाली सरकार नहीं है। वह सोलन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूरी दुनिया तारीफ कर रही है यहां तक की चीन का अखबार ग्लोबल टाइम्स भी नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए लिखता है कि भारत नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्यायय्या यात्रा पर कहा कि ये भारत जोड़ो यात्रा नहीं बल्कि भारत तोड़ो यात्रा है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में जिन लोगों ने भारत तेरे टुकड़े होंगे नारे लगाए उनके साथ राहुल गांधी खड़े रहते हैं। तो क्या यही भारत जोड़ो है।

1984 के दंगों में राजीव गांधी ने कहा था कि जब बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है। यही कांग्रेस की न्याय यात्रा है। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार झूठी गारंटी वाली है इसलिए इससे सावधान रहना है और इस साल लोकसभा चुनाव में हिमाचल से चौका लगाना है।

Related Post