Breaking
Sat. May 2nd, 2026

हाई कोर्ट का स्टे : अब 18 मार्च तक नहीं बनेंगे हाटी प्रमाण पत्र

हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने आज हाटीयों को जनजाति का दर्जा देने पर 18 मार्च तक रोक लगा दी है। जबकि प्रदेश की कैबिनेट ने भी अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी थी और सोमवार से ही लोगों के प्रमाण पत्र बना शुरू हो गए थे लेकिन अचानक‌ रोक लग गई है ।

आज जो फैसला हाईकोर्ट ने स्टे लगाकर सुनाया है। उससे समस्त गिरीपार के हाटी समुदाय में नाराजगी का माहौल है। अब यह लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक जा सकती है। लेकिन अदालत पर लोगों का भरोसा उठ गया है क्योंकि इसी हाईकोर्ट ने पहले तीन तीन लोगों को प्रमाण पत्र जारी किए थे। और सोमवार से सरकार की सूचना जारी होने के बाद प्रमाण पत्र बनने शुरू हो गए। जैसे ही प्रमाण पत्र बनने शुरू हुए उसके बाद आज ही यह फैसला आया है हाटी समिति सुप्रीम कोर्ट में अपनी लड़ाई लड़ेगी।

Related Post