Breaking
Fri. Oct 9th, 2026

सिरमौर जिला के प्रवास पर आ रहे उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान

सिरमौर जिला के प्रवास पर आ रहे उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान

नाहन, 3 जनवरी-उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान 4 जनवरी से 6 जनवरी 2024 तक सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे।

उद्योग मंत्री 4 जनवरी 2024 को प्रातः 10 बजे सर्किट हाउस नाहन में पत्रकार वार्ता करेंगे। इसके उपरांत उद्योग मंत्री प्रातः 11.30 बजे सतौन तथा सांय 4.30 बजे जाखना में जनसमस्यायें सुनेंगे।

हर्षवर्धन चौहान 5 जनवरी प्रातः 11 बजे कोटा-पाब में जनसमस्यायें सुनेंगे और इसके पश्चात राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटा-पाब का दौरा करेंगे।
उद्योग मंत्री 6 जनवरी को नाहन में जन समस्यायें सुनेंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी प्रदान की है।

Related Post