शिलाई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने आज विश्राम गृह पांवटा साहिब में पत्रकार वार्ता में कहा कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने हाटी मुद्दे पर केंद्र को पत्र भेजा था। उसका जवाब आ गया है। अब प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपना वादा निभाए और 24 घंटे में जनजातीय दर्जा देने की अधिसूचना जारी करें।
उन्होंने कहा कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार और उद्योग मंत्री हाटी को मिले जनजाति के दर्जे को लटकाने चाहते थे । लेकिन कांग्रेस सरकार और उद्योग मंत्री कुछ भी कर ले हाटी को जनजाति दर्जे को नहीं रोक पाएंगे । उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय ने भी अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी करने के आदेश दिए हैं और इस आदेश के साथ ही 55 साल पुराना सपना भी साकार हुआ है।
उन्होंने कहा कि हैरानी की बात ये है कि हर्षवर्धन चौहान के रिश्तेदार की बेटी को भी अदालत का दरवाजा खटखटाना करना पड़ा,तब जाकर उनको एसटी का प्रमाण पत्र मिला है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के पढ़े लिखे सभी नौजवान अदालत तो नहीं जा सकते कई युवा गरीब हैं इसलिए कांग्रेस सरकार नौजवानों के साथ खिलवाड़ करना बंद कर दें।
उन्होंने उद्योग मंत्री पर आरोप लगाया कि उन्होंने चुनाव से पहले, चुनाव के दौरान और चुनाव के बाद भी किसी न किसी तरह क्षेत्र के विभिन्न समुदाय को आपस में लड़ाने का काम किया हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि उद्योग मंत्री जी अगर आप एसटी दर्जे का श्रेय लेना चाहते हैं तो ले लीजिए लेकिन हाटी के नौजवानों के साथ खिलवाड़ मत करिए।

