चूड़ेश्वर सेवा समिति चूड़धार का वार्षिक महाअधिवेशन इस बार आंज भोज में होगा। आज आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 25 फरवरी 2024 को चूड़ेश्वर सेवा समिति चूड़धार का वार्षिक महाअधिवेशन का स्थान राजकीय महाविद्यालय भरली का परिसर रहेगा।
आज की इस बैठक के लिए समिति ने आंजभोज के शिरगुल भक्तों ,राजतोऊ परिवार,नघेता गांव और बैठक हेतु विशेष रूप से उपस्थित ज्ञान सिंह चौहान (संयुक्त निदेशक उद्योग) का धन्यवाद किया है।
इसके अलावा इस बारे में केंद्रीय कार्यकारिणी और सलाहकार परिषद को अवगत करवा दिया गया है। इस दौरान प्रोफेसर रामलाल तोमर ग्राम कलाथा ने वार्षिक अधिवेशन हेतु ₹21000 अंशदान प्रदान किया।
ज्ञान सिंह चौहान ने वार्षिक महा अधिवेशन में भंडारा एवं अन्य हर संभव आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। देवराज नेगी प्रधान ग्राम पंचायत बढ़ाना ने भोजन में माल पूड़े हेतु देसी घी के लिए ₹51000 दान देने की घोषणा की।
सेवा समिति पांवटा इकाई के अध्यक्ष ओ पी चौहान एडवोकेट और महासचिव पूर्ण तोमर ने पांवटा इकाई की तरफ से 51000 वार्षिक अधिवेशन हेतु अंशदान प्रदान किया। ओ पी चौहान एडवोकेट ने ₹5100 अपने निजी निधि से वार्षिक अधिवेशन हेतु अंशदान प्रदान किया।
इस बैठक में चूडे़श्वर सेवा समिति चूड़धार आंजभोज इकाई के अध्यक्ष रमेश चौहान , ज्ञान चौहान , देवराज नेगी , संतराम चौहान ,हृदय राम चौहान , देवेंद्र पुंडीर , ओपी शर्मा आदि उपस्थित थे।

