Breaking
Thu. Apr 2nd, 2026

नशे से दूर रहे युवा : प्रदीप चौहान

नशे से दूर रहे युवा  : प्रदीप चौहान

राजकीय उच्च विद्यालय सालवाला का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में

भगानी जोन के कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप चौहान ने शिरकत की। और विशिष्ट अतिथि के रूप में सालवाला पंचायत प्रधान प्रेम सिंह और विशाल चौधरी रहे। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के द्वारा मुख्य अतिथि और विशिष्ठ अतिथि का फूल मालाओं के स्वागत किया गया। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने एकल गान,भांगड़ा,गिद्दा,पहाड़ी नाटी पेश किया। मुख्यातिथि ने मेधावी छात्र छात्राओं को पुरुस्कार वितरित किए।

इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि हमे अनुशासन में रहना चाहिए। बच्चे देश का भविष्य है। उन्होंने कहा कि हमे अपनी युवा पीढ़ी को नशे से बचाना है।उसके लिए हमे खेलों को बढ़ाना है। अगर हम खेल खेलेंगे तो नशे से दूर रहेंगे।अगर हम नशे से दूर रहेंगे तभी एक कामयाब इंसान बन सकेंगे। हमारा एक ही नारा नशा भगाओ,खेल बढ़ाओ।
उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र की कोई भी समस्या होगी उसको पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग से हल करवाएंगे।

इस मौके उनके साथ श्रुति चौहान,सुखा धीमान, मुंशी राम कपूर,सुरेश कुमार,अमर सिंह,दीप चंद,रामकुमार,विनोद चौधरी,सूमिंदर ठाकुर,प्रशांत चौधरी, लीला देवी,पूनम चौधरी,बाला देवी आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Post