Breaking
Sun. Aug 9th, 2026

गर्म स्वेटर देखकर चहके बच्चे

गर्म स्वेटर देखकर चहके बच्चे

आज क्लब ने स्कूल में जाकर बच्चों को गर्म स्वेटर वितरित किए।
इनर व्हील क्लब पांवटा साहिब के द्वारा राजकीय माध्यमिक विद्यालय सालवाला के विद्यार्थियों को गर्म स्वेटर भेंट किए गए। विद्यालय समिति की अध्यक्षा इंदिरा देवी एवं स्कूल की सी एच टी अनीता देवी ने इस अवसर पर इनर व्हील क्लब के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विनोद चौधरी भाजपा उपाध्यक्ष ,रीना देवी, मनीष देवी, सुरेश कुमार, माया देवी आदि सदस्य उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब की प्रधान अंजू वर्मा सेक्रेटरी शिवानी वर्मा रितु गुप्ता कृष्ण धीमान और मीनू उपस्थिति रही । अध्यक्षा अंजू वर्मा और सेक्रेटरी शिवानी वर्मा ने समाज सेवी विशाल खोसला को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया जिनके सौजन्य से यह स्वेटर भेंट दी गई थी।

Related Post