Breaking
Thu. Jun 4th, 2026

बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर क्या बोले ?

बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर क्या बोले ?

बालक-बालिकाओं की अंडर-14 और 16 वर्ष की सिरमौर जिला एथलेटिक्स मीट-2023 नगर परिषद मैदान में संपन्न हुई। पुरस्कार वितरण समारोह
के मुख्यातिथि बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष

व समाजसेवी मदन मोहन शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर सिरमौर ट्रक
यूनियन के अध्यक्ष बलजीत नागरा विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हुए।

इस मौके पर मुख्यातिथि मदन मोहन शर्मा ने कहा कि इस तरह की खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन से छोटे बच्चों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है अपनी प्रतिमा दिखाने के लिए इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन जरूरी है आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में हमारे देश, प्रदेश और जिला सिरमौर के खिलाड़ी नाम रोशन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि खेलों का जीवन में खास महत्व रहता है। सिरमौर जिले के शिलाई और पांवटा क्षेत्र से अच्छे खिलाड़ी निकल रहे हैं। आज सिरमौर की बेटियां भी बेटे की तरह ही क्रिकेट, कबड्डी और एथलेटिक समेत विभिन्न खेलों में अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय पर अपनी पहचान बना चुकी है। पैरा ओलंपिक में भी खिलाड़ी संघर्ष करते हुए आगे बढ़ रहे हैं और देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

ये खिलाड़ी हुए सम्मानित

इसमें मानसी, भूमि, मानवी, महक, जोया, सुमन के अलावा आर्यन, नमन, अभय, हिमाशु, युवराज, महक, साक्षी, वर्षा, कृतिका, राधिका, नंदिता, यशित,नवनीत, शौर्या, भावेश, धर्मेश, आर्यन, कृष, लक्ष्य, योगेश, हिमांशू, देवेंद्र, शेखर, हर्ष, हितेश, गुरविंद्र और गुरमुख को पुरस्कृत किया गया।

Related Post