Breaking
Thu. Apr 2nd, 2026

आज सतौन में हाटी अनशन खत्म : अब सीएम और मंत्री को काले झंडे कब दिखाए जाएंगे

आज सतौन में हाटी अनशन खत्म  : अब सीएम और मंत्री को काले झंडे कब दिखाए जाएंगे

आज सतौन में हाटी कानून को लागू करने के लिए 24 घंटे के लिए अनशन पर बैठे 24 युवाओं को समाज के प्रबुद्ध लोगों एवं केंद्रीय हाटी समिति ने जूस पिलाकर अनशन को खत्म कराया। जिसके बाद सैकड़ों ग्रामीणों ने सतौन बाजार में रैली निकालकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
सतौन नवयुवक मंडल के अध्यक्ष तरूण शर्मा ने कहा कि अगर प्रदेश सरकार ने हाटी बिल को लागू नहीं किया, तो क्षेत्र में 1 महीने के बाद हिमाचल सरकार के मुख्यमंत्री एवं हाटी समुदाय के विरोध करने वाले मंत्री का घेराव कर काले झंडे दिखाए जायेंगे।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हाटी समुदाय को एसटी का दर्जा दिया है, लेकिन प्रदेश सरकार ने चार महीने बीतने के बाद भी हाटी बिल को लागू नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हाटी बिल का लटकाने का काम कर रहे है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

केंद्रीय हाटी समिति एवं क्षेत्र के बुद्धिजीवियों लोगों ने अनशन पर बैठे 24 युवाओं को जूस पिलाकर अनशन को खत्म करवाया, जिसके बाद उन्होंने हाटी समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने हाटी समुदाय को जनजातीय घोषित कर एसटी कानून का दर्जा दिया है। लेकिन दुख की बात है कि प्रदेश सरकार इसको लटकाने का काम कर रहे है। जिस कारण क्षेत्र के युवाओं को नुक्सान हो रहा है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं का अब सब्र का बांध टूटता जा रहा है तथा युवा सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे है।
उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जल्द ही हाटी कानून को लागू करें ताकि क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिल सके अन्यथा अब युवाओं को रोकना मुश्किल हो रहा है।

इस मौके पर बीडीसी अध्यक्ष सुनील ठाकुर,सतौन पंचायत के पूर्व प्रधान रजनीश चौहान, अतर सिंह नेगी, रणसिंह चौहान, मामराज ठाकुर जी ओपी चौहान, कर्नल नरेश चौहान, समाजसेवी एडवोकेट दिनेश चौहान, गुमान चौहान, खजान सिंह नेगी, शिवानंद शर्मा, कुलदीप शर्मा, मदन तोमर, प्रेम चौहान, इन्द्र सिंह राणा, कुलदीप शर्मा, भरत राणा, प्रेम तोमर, शिवानी चौहान, सुमित्रा चौहान, रेणु नेगी, सुनिता चौहान, आशा चौहान, ओमलता, श्यामा देवी, सत्या चौहान आदि मौजूद थे।

Related Post