Breaking
Thu. Jun 4th, 2026

CM सुक्खू और अध्यक्ष प्रतिभा सिंह दिल्ली तलब : क्या है मामला

CM सुक्खू और अध्यक्ष प्रतिभा सिंह दिल्ली तलब : क्या है मामला

दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान ने हिमाचल सरकार व संगठन को दिल्ली तलब के आदेश

जारी कर दिए है। हालांकि इसे राज्यवार मीटिंग कहा जा रहा है। लेकिन मामला कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी से देखा जा रहा है।

हाईकमान ने हिमाचल कांग्रेस को 27 दिसंबर को दिल्ली दरबार में हाजिरी भरने को कहा है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू,
डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री सहित कैबिनेट मंत्रियों को दिल्ली बुलाया है।

इसके अलावा नाराज विधायक सुजानपुर से दिग्गज नेता राजेंद्र राणा और धर्मशाला से सुधीर शर्मा को भी बुलाया है। दोनों विधायक विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सरकार से भी दूर-दूर नजर आए, क्योंकि दोनों कैबिनेट मंत्री बनने
की रेस में शामिल थे। लेकिन दूसरे कैबिनेट विस्तार में दोनों का नंबर नहीं पड़ा है। और अगले 2 और 3 महीने में लोकसभा के चुनाव की तैयारी करनी है।

Related Post