Breaking
Thu. Apr 2nd, 2026

GNMPS ने मनाया वार्षिक समारोह : फिर याद आए बीएस सैनी

GNMPS ने मनाया वार्षिक समारोह : फिर याद आए बीएस सैनी

गुरुनानक मिशन पब्लिक स्कूल शुभखेड़ा पांवटा साहिब का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि सीएमडी जियोन लाइफसाइंसेज लिमिटेड, प्रसिद्ध समाजसेवी सुरेश गर्ग ने होनहार छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया।
इस मौके स्कूल के निदेशक गुरजीत सिंह सैनी तथा प्रधानाचार्या गुरविंदर कौर चावला ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। और स्कूली बच्चों की विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों को गिनाया। स्कूल की भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया।

इस मौके पर स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। जिसमें बच्चों ने पंजाबी विरसा, हरयाणवी , पहाड़ी नाटी आदि विविध प्रस्तुतियां पेश की। इस अवसर पर बच्चों ने स्वच्छता के प्रति लोगो को गीत के माध्यम से जागरूक किया।

ये होनहार हुए छात्र छात्राएं हुए सम्मानित

राधिका, रक्षिता, शगुन गुप्ता, आयुषी, सुमन सैनी, नवदीप कौर, महिमा, कनिका शर्मा, प्रत्यक्ष, अर्पित, शोर्य तोमर, शिवी, श्रेया, हर्षिता, खुशी, वंशिका ठाकुर, समृद्धि, इशिता, अर्पिता, जसप्रीत, हर्षदीप, सोनाली, भूमिका,मंदीप, सानिया, गगनदीप सिंह, आयुषी, प्रेरणा, पायल, अराध्या, ईशा आदि सैकड़ों बच्चों को सम्मानित किया गया।

सम्मानित हुए समाजसेवी

प्रीतपाल कोहली, अरविंद सिंह नारंग, किशन सिंह, नीलम सैनी, जसबीर कौर, राजेंद्र सिंह राणा, रविंदर पाल सिंह, जविंदर पाल सिंह, इंद्रजीत सिंह, जसविंदर पाल सिंह हैप्पी, हरप्रीत सिंह,
परमजीत सिंह, डॉक्टर स्वाति गर्ग और अवनीत सिंह लांबा को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर स्कूल के पूर्व छात्र सरदार अवनीत सिंह लांबा ने कहा कि स्कूल के पूर्व निदेशक स्वर्गीय बलबीर सिंह सैनी की याद में स्कूल में प्रतिभा बनाएगें। इस प्रतिमा का निर्माण का खर्च वर्ष 2002 बैच के पूर्व छात्र उठाएंगे। पूर्व निदेशक बीएस सैनी सभी को फिर याद आए।उनका योगदान कभी नही भुलाया जा सकता।

इस मौके अवसर पर जीएस सैनी , जीएस भल्ला, जेएस साहनी सरदार हरभजन सिंह, नरेंद्र पाल सिंह नारंग, सरदार अवनीत सिंह लांबा, एनएम वर्मा, मधुकर डोगरी, विशाल आर्य आदि उपस्थित थे।

Related Post