Breaking
Sat. Aug 8th, 2026

नए साल 2024 में क्या सरकारी डिपो में राशन मिलना बंद होगा ?

नए साल 2024 में क्या सरकारी डिपो में राशन मिलना बंद होगा ?

क्या सरकारी डिपो में एक जनवरी से राशन मिलना बंद होगा। पीडीएस डिपो संचालक वैलफेयर समिति ने सीएम को पत्र

लिखा है पत्र में कहा गया है कि हम लोग सभी डिपो होल्डर इस पत्र के माध्यम से आपका ध्यान अपनी और आकर्षित  करवाना चाहते हैं कि हम, हमारी संस्था ऑल इंडिया डिपो होल्डर फेडरेशन दिल्ली जो कि केन्द्र सरकार व राज्य सरकार से समय समय पर डिपो होल्डरों के हित के लिए निरंतर प्रयास करती रही है।

उन्होंने सारे भारत के डिपो होल्डरों से ये आह्वान किया है और वह केन्द्र सरकार के अड़ियल रवैया के विरोध में अनिश्चि काल हड़ताल पर जाने का फैसला किया है हम हिमाचल प्रदेश सभी डिपो होल्डर उनका समर्थन करते हैं और 01 जनवरी 2024 से हड़ताल पर रहेगें और दिसंबर 2023
को जो हम राशन वितरण करेंगे वो काला रिब्बन लगा कर सरकार का विरोध करेंगे।

Related Post