Breaking
Thu. Jun 4th, 2026

SDM ऑफिस में लगे बूथ पर EVM मशीन से डाले वोट..

SDM ऑफिस में लगे बूथ पर EVM मशीन से डाले वोट..

पांवटा साहिब में आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला के स्ट्रांग रूम से तहसीलदार ऋषभ शर्मा ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के लिए स्ट्रांग रूम की सील

तोड़कर ईवीएम निकली और इसे मोबाइल वैन के माध्यम से पंचायत के लिए रवाना कर दी है।
इसके अलावा एसडीएम कार्यालय में भी एक बूथ लगाया गया जहां मतदाता ईवीएम मशीन की जानकारी हासिल कर सकता है वहीं दूसरी और मोबाइल वैन आज कोटडी व्यास पंचायत में पहुंची इसके बाद विभिन्न पंचायत में जाकर ईवीएम मशीन के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे।

इलेक्शन कानूनगो मदन लाल शर्मा ने बताया कि ईवीएम मशीन में किस तरह से वोट डाला जाना है इसके प्रति लोगो को जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए भी चुनाव आयोग के प्रतिनिधि लोगों को जागरुक कर रहे हैं। इसमें प्रशासन का भी पूरा सहयोग मिल रहा है।

Related Post