Breaking
Sat. Sep 26th, 2026

संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक : दो संदिग्ध ने दर्शक दीर्घा से कूदकर छोड़ी गैस

आज संसद में सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है। ये हादसा उस समय हुआ जब लोकसभा की कार्यवाही

चल रही थी। इस दौरान दो युवक संसद में घुस आए। ये दोनों युवक दर्शक दीर्घा से कूदे। दोनों लोगों ने हाथ में टियर गैस लिया हुआ था। हालांकि सांसदों ने उन्हें पकड़ लिया और सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया।

इस घटना के बाद सदन की कार्यवाही को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। जिस समय यह घटना पेश आई उस समय पीठासीन अधिकारी राजेन्द्र अग्रवाल कार्यवाही का संचालन कर रहे थे।

करीब एक बजकर दो मिनट पर दर्शक दीर्घा से एक युवक कूदा तो संसद से समझा कोई गिर गया है। सदन में पकड़ो पकड़ो का शोर होने लगा। चंद पलों में ही जैसे ही मामला समझ में आया कार्यवाही दो बजे तक स्थगित करने की घोषणा कर दी।
दो शख्स दर्शक दीर्घा से कूदे थे। इन्हें सांसदों ने पकड़ लिया और सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया। उनमें एक का नाम सागर बताया गया है। यह भी कहा जा रहा है कि दोनों लोग मैसूर से भारतीय जनता पार्टी के एक सांसद के नाम पर लोकसभा दर्शक दीर्घा का पास हासिल करके संसद भवन पहुंचे थे।

Related Post