Breaking
Thu. Apr 2nd, 2026

आंज भोज के दूरदराज के गांव पहुंची रथ यात्रा

आंज भोज के दूरदराज के गांव पहुंची रथ यात्रा

पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के मैदानी इलाकों के बाद अब आंज भोज के दूरदराज के गांव शिवा

और बनौर में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची है। जिसमे विशेष रूप से पूर्व उर्जा मंत्री सुखराम चौधरी मौजूद रहे। उन्होंने इस मौके पर कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व सबसे लोकप्रिय नेता है। देश को ऐसे ही मजबूत प्रधान मंत्री की जरूरत है। और 2024 के चुनाव में देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ही बन रहे है। इस मौके पर शिवा पंचायत में ड्रोन के माध्यम से खेतों में फर्टिलाइजर का छिड़काव किया और उससे होने वाले लाभ के बारे में बताया गया। यह योजना किसानों के लिए महत्वाकांक्षी और वरदान साबित होने वाली है। मोदी की ये स्कीम किसानों के लिए लाभदायक साबित होगी। इस मौके पर सुखराम चौधरी ने आयुष्मान कार्ड योजना ,उज्ज्वला योजना ,किसान सम्मान निधि के बारे में सबको विस्तृत जारी दी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर, हितेंद्र कुमार, पवन चौधरी, कुलविंदर सिंह हंस सचिव , मीडिया प्रभारी सुखविंदर चौधरी, एससी मोर्चा अध्यक्ष प्रधान देवराज चौहान,महामंत्री सुनील परमार ,पंचायत प्रधान बविता परमार ,पूर्व प्रधान रमेश परमार आदि उपस्थित थे।

Related Post