Breaking
Thu. Apr 2nd, 2026

गोंदपुर फैक्ट्री में एक युवक की लिफ्ट से गिरने पर मौत : धरने पर बैठे ग्रामीण

गोंदपुर फैक्ट्री में एक युवक की लिफ्ट से गिरने पर मौत : धरने पर बैठे ग्रामीण

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के गोविंदपुर में फार्मा फोर्स फैक्ट्री में एक युवक की लिफ्ट से गिरने से

मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में शुरू कर दी है

जानकारी के अनुसार परमिंदर सिंह पुत्र जसवीर सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी सूरजपुर गोन्दपुर स्थित फार्मा फोर्स फैक्ट्री में नौकरी करता था। देर रात युवक की लिफ्ट से गिरकर मौत हुई है।

इस मामले में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि युवक को धक्का दिया गया है। और कहा है कि इस मामले में कंपनी प्रबंधन लापरवाही सामने आ रही है। लोग आक्रोश में है। और कंपनी प्रबंध तथा फैक्ट्री मालिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए मांग कर रहे हैं। लोग कंपनी गेट पर धरना दे रहे है।

Related Post