
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश सरकार में निगम और बोर्ड में पद लेने के लिए कांग्रेस में लॉबिंग तेज हो गई है। इसके लिए पूर्व विधायक किरणेश जंग राजपूत बिरादरी से और सिख समाज से सरदार अवनीत सिंह लांबा भी कोई ना कोई पद लेने की लिए जोर लगा रहे है।
कल ही कांग्रेस मंडल पांवटा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा को कोऑपरेटिव बैंक का निदेशक बनाया गया है। जबकि इससे पहले प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने मुस्लिम बिरादरी से नसीमा बेगम को डायरेक्टर हिमाचल प्रदेश स्टेट फूड सिविल सप्लाईज एंड कंज्यूमर अफेयर्स बनाया गया।
सबसे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के करीबी रहे असगर अली भी बैंक के निदेशक बन चुके हैं। अब सिख समुदाय और राजपूत विधायक बिरादरी से किसको प्रतिनिधित्व मिलता है यह आने वाला वक्त ही बताएगा। और इससे पहले 20 सूत्री कार्यक्रम और शिकायत निवारण समिति में पहले से ही कई नेताओं को एडजस्ट किया जा चुका है।
इस समय संगठन का नेतृत्व सांसद और प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह कर रही है जबकि प्रदेश सरकार का नेतृत्व सुखविंदर सिंह कर रहे हैं। अब देखना है कि अपने-अपने समर्थकों को किस तरह एडजस्ट किया जाता है।
