देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड की राजधानी देहरादून
आ रहे हैं। देश-दुनिया के निवेशक आज राजधानी देहरादून में जुटेंगे। उत्तराखंड सरकार ने औद्योगिक निवेश जुटाने के लिए आज से दो दिवसीय वैश्विक निवेशक सम्मेलन शुरू हो रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी वन अनुसंधान संस्थान FRI में पांच हजार से अधिक निवेशकों और प्रतिनिधियों की मौजूदगी में निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
इस दौरान वह हाउस ऑफ हिमालयाज की लॉन्चिंग करेंगे। साथ ही उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों पर आधारित एक प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। सम्मेलन में मुकेश अंबानी, गौतम अदाणी, सज्जन जिंदल, बाबा रामदेव सरीखे नामी उद्योगपति और औद्योगिक घरानों को आमंत्रित किया गया है।
इस सम्मलेन में राज्य सरकार के सात कैबिनेट मंत्रियों के अलावा सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, डॉ.महेंद्र नाथ पांडेय, मनसुख एल मांडविया भी शिरकत करेंगे। स्पेन, स्लोवाकिया, नेपाल, क्यूबा, ग्रीस, ऑस्ट्रिया, जापान, सऊदी अरब समेत कई अन्य देशों के राजदूतों के भी सम्मेलन में आने की संभावना है।
इस सम्मेलन का समापन कल गृहमंत्री अमित शाह करेंगे।

