हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग रामपुर घाट स्कूल में पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे।
वहां पहुंचे पर स्कूल प्रबंधन एवम स्थानीय लोगों द्वारा पूर्व विधायक का जोरदार स्वागत किया गया।अपने संबोधन मैं पूर्व विधायक ने स्वागत के लिए स्थानीय लोगों का धन्यवाद किया ओर उन्होंने कहा युवाओं को हमे बढ़ते नशे से बचाना है।ओर शिक्षा के साथ हमे खेलों में भी भाग लेना है।उन्होंने कहा पांवटा साहिब के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। पांवटा साहिब के विकास के लिए मैं हमेशा आम लोगों के साथ खड़ा हूं।मुख्य अतिथि के द्वारा मेधावी छात्र छात्रों को मोमेंटो बांटे गए।
इस मौके विशेष अतिथि के रूप में युवराज दत्ता डारेक्टर जियोन लाइफ साइंस लिमिटेड रामपुर घाट रहे,स्थानीय स्कूल प्रधानाचार्य बसंत राणा,वंदना मल्होत्रा, एस एम सी अध्यक्ष सरिता देवी,मजदूर नेता प्रदीप चौहान,पूर्व प्रधान अकबर अली, इंद्रजीत सिंह,प्रधानाचार्य मानपुर अनिल नागपाल,सचिन अग्रवाल,राजेंद्र धीमान,मोहसिन अली,धनवीर सिंह,बाबू राम शर्मा आदि लोग मौजूद रहे

