Breaking
Thu. Apr 2nd, 2026

विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ जामनी वाला पहुंचा : क्या बोले पूर्व ऊर्जा मंत्री

विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ जामनी वाला पहुंचा : क्या बोले पूर्व ऊर्जा मंत्री

आज विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ पांवटा साहिब की

जामनी वाला पंचायत में पहुंचा इस रथ यात्रा मे पाँवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी, मंडल पांवटा साहिब अध्यक्ष रमेश तोमर, मंडल उपाध्यक्ष व रथ यात्रा संयोजक रोहित चौधरी, महामंत्री हितेंद्र कुमार, दिनेश चौधरी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री सुभाष चौधरी, पंचायत प्रधान बलबीर धीमान, उप प्रधान अनिल कुमार आदि शामिल हुए। इस यात्रा के माध्यम से मोदी सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओ के बारे में जानकारी दी गई तथा लाभार्थीओ द्वारा अपने विचार साँझा किए गए । इस मौके पर विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 1.4 लाख महिलाओ को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन वितरित किए, पीएम जन आरोग्य योजना में 5 लाख तक स्वास्थय बीमा कवर, अटल पेंशन योजना में 4.38 लाख लोग नामित, 17.08 लाख परिवारो को मिला नल से जल, 2.12 लाख से अधिक शौचालयों का निर्माण हुआ, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 24 हजार से अधिक आवासों का निर्माण हुआ। मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर ने बताया की हिमाचल में पिछले 9 वर्षों में 1.95 लाख करोड़ का फंड दिया प्रदेश में 1018 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण हुआ। रथ यात्रा मंडल संयोजक रोहित चौधरी ने बताया की जिला सिरमौर में आईआई एम, बिलासपुर मे एम्स का निर्माण, हिमाचल में 5 मेडिकल कॉलेज व वंदे भारत ट्रेन का संचालन हुआ। इस कार्यक्रम में रमेश चंद्र, धर्म सिंह, मुकेश कुमार, बुध राम , बहादुर सिंह, सुनीता देवी, महिला सहायता समूह, आशा वर्कर शामिल हुई।

Related Post