हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पुलिस जवानों के बीच मारपीट
का मामला सामने आया है इस मामले में पुलिस ने जांच कर दी है और मामला भी दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार
पुलिस लाइन कैंथू में पुलिस के जवान आपस में भिड़ गए। इस मारपीट में झगड़े एक जवान की टांग टूट गई।
उसे इलाज अस्पताल के लिए ले जाया गया और मेडिकल भी कराया गया है। और उसे जहां उसे टांग में प्लास्टर चढ़ाने के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस जवान महावीर की शिकायत पर मैस में तैनात कुक सुनील कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस लाइन कैंथू में किसी बात को लेकर दोनों पुलिस जवानों में बहस हो गई थी। यह बहस लड़ाई में बदल गई। महावीर की शिकायत पर बालूगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

