Breaking
Sat. Sep 26th, 2026

पांवटा साहिब में दिन दहाड़े युवक का अपहरण, जांच में जुटी पुलिस

पांवटा साहिब में दिन दहाड़े युवक का अपहरण, जांच में जुटी पुलिस

पांवटा साहिब थाने में तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का

मामला दर्ज किया गया है। पुलिस में दर्ज शिकायत में जाकिर हुसैन पुत्र बदरुद्दीन निवासी भुपपुर थाना पाँवटा-साहिब ने कहा कि दोपहर को 3-4 लोगों ने पम्मी निवासी गाँव धौलाकुआँ गुज्जर कॉलोनी को पांवटा साहिब नहान एनएच पर बाता चौक से जबरदस्ती गाड़ी में बिठाया। आरोपी समरेज खान उर्फ सोनू व ध्रुव और अन्य व्यक्ति है। इन्होने पहले गाड़ी से टक्कर मारी। इसके बाद पम्मी को कार में उठा के ले गये है। वह पम्मी को एक  गाड़ी में अज्ञात स्थान पर ले गये है। जिसका अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस ने धारा 341,323,365,34 आईपीसी में पंजीकृत कर लिया है। थाना प्रभारी अशोक चौहान ने मामले की पुष्टि की है।

Related Post