कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पत्रकारिता विभाग के छात्रों से रुबरु हुए NUJ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणेश राणा ने कहा कि
पत्रकारिता में सीखने के लिए बहुत कुछ है। बशर्ते आप ताउम्र प्रशिक्षू बने रहें। छात्रों से संवाद में उनको अपने जीवन के अनुभव व वर्तमान पत्रकारिता पर खुलकर अपने विचार रखे।
उन्होंने कहा कि पत्रकारिता जोश, जज्बे जूनून और शोध का विषय है इसलिए पत्रकार वही है जो हर समय अवेयर और एलर्ट रहे। इस पेश में आने वाला कभी परफेक्ट नहीं होता बल्कि ताउम्र छात्र की श्रेणी में रहता है।
यह बात कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पत्रकारिता विभाग के छात्रों को संबोधित करते हुए नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणेश राणा ने कही। वह हिमाचल प्रदेश से विशेष तौर पर छात्रों से संवाद करने धर्म नगरी पहुंचे थे। अपने संबोधन में उन्होने कहा कि पत्रकारिता पुलिस की तरह शोध का विषय है जिसमें तथ्यों का होना बहुत जरुरी है। और तथ्य के लिए आपको मेहनत व समझदारी से काम करना होता है क्योंकि आपकी एक रिर्पोटिंग को अगले दिन हजारों लाखों लोग पढ़ते हैं।
पत्रकारिता में जितना हम सोच समझ कर आंखे खुली रखकर जिम्मेदारी से काम करेंगे उतना ही उसमें निखार आता है। उन्होने कहा कि वक्त और जमाने के साथ हमें बदलना भी होता है और अपने आप में सुधार व अपग्रेड भी करना होता है।
क्योंकि अब परंपरागत पत्रकारिता का दौर समाप्त हो चुका है। उन्होने छात्रों को प्रिंट मीडिया व इलैक्ट्रानिक्स मीडिया के उदगम व प्रभावों बारे भी विस्तृत जानकारी दी। उन्होने कहा कि अब वो दौर भी जाता रहा जब खबरें अगले दिन पढऩे को मिलती और अब जमाना है कि आज की खबर आज ही हमें चाहिए। उसके लिए सोशल मीडिया नेटवर्क एक सशक्त माध्यम बन चुका है। इसके तहत हम अंसख्य व हजारों लोगों तक उसी समय पहुंच सकते हैं।
पत्रकार वही जो सजग व एलर्ट
हिमाचल के वरिष्ठ पत्रकार रणेश राणा जो कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ही दुरवर्ती शिक्षा के तहत पत्रकारिता में 2004 में डिप्लोमा करके निकले थे ने छात्रों को कहा कि अगर आपने यह फील्ड चुननी है तो कभी साधनों संसाधनों का मोहताज नही रहना कि मुझे कंफर्ट जोन मिले तब हम खबरे जुटाएंगे। हमें जो भी साधन मिला है उसी से हमने अपना लक्ष्य अर्जुन के तीर की तरह हासिल करना है।
कुरुक्षेत्र मीडीया संस्थान की निदेशक प्रोफेसर बिंदू शर्मा ने कहा कि पत्रकारिता की कोई सीमा नहीं होती और आने वाले समय में हम छात्रों को पत्रकारिता के गुर सिखाने के लिए हिमाचल व उसके आसपास के क्षेत्र में भ्रमण करवाएंगे।
अलग व खोजी खबरों का है जमाना
अतिथि पत्रकार रणेश राणा जो कि हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्टस के प्रदेशाध्यक्ष भी है ने कहा कि आप तभी एक सफल पत्रकार कहलाओगे जब आपके अंदर सीखने व समझने की अकूत भूख हो।
पत्रकार वर्तमान घटनाक्रम तो छापता ही है साथ में भविष्य को भी ध्यान में रखकर खबर दाग देता है ताकि सरकार व प्रशासन की आंखे खुल जाए। आज आप अगर भीड से हटकर खोजी पत्रकारिता करोगे तभी समाज व अपने संस्थान में स्थान पाओगे। पत्रकारिता में सुस्त, आरामपरस्त व आराम तलब लोगोंं के लिए कोई जगह नहीं होती।
इस सत्र को जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग की निदेशक बिंदू शर्मा और वरिष्ठ प्रो. कंवरदीप शर्मा ने रणेश राणा और उनके साथ हिमाचल से आए पत्रकार शांति गौतम को स्मृति चिन्ह देकर सम्म्मानित किया। इस अवसर डा तपेश, डा अभिनव कटारिया,डा मोनिका दुआ व डा. प्रदीप रॉय भी उपस्थित रहे।

