ग्राम पंचायत कोटडी व्यास के पंचायत कार्यालय में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जेसी जुनेजा हॉस्पिटल के द्वारा किया गया। इस शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने भाग लिया।
ग्राम पंचायत कोटडी व्यास के नजदीक लगती हुई पंचायत ग्राम पंचायत परदुनी ,माजरा, फतेहपुर कुंडियों के लोग भी इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने के लिए आए स्थानीय पंचायत प्रधान सुरेश कुमार के सहयोग से इस कैंप का आयोजन किया गया।
ग्राम पंचायत प्रधान ने बताया कि बहुत से लोग अपनी स्वास्थ्य की समस्याओं को अस्पताल में जाने के लिए संकोच करते हैं इसलिए इस प्रकार के शिविरों का आयोजन से स्थानीय ग्रामीण लोगों को काफी फायदा होता है ग्रामीण क्षेत्रों में जैसी जुनेजा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के द्वारा हमेशा ऐसे शिविर स्वास्थ्य से संबंधित शिविरों का आयोजन किया जाता है जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सुविधा प्राप्त होती है।
इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य शिविर में मैनकाइंड ग्रुप के एमडी त्यागी अस्पताल के डायरेक्टर डॉ संजीव सहगल भी उपस्थित रहे।
स्थानीय लोगों ने बताया कि अस्पताल के द्वारा इस प्रकार के शिविरों के आयोजन से स्थानीय लोगों को भरपूर फायदा मिलता है व जेसी जुनेजा हॉस्पिटल खोलने के कारण क्षेत्रीय लोगों को स्वास्थ्य के संबंध भरपूर सेवाएं मिल रही हैं।
इस अस्पताल के कारण अभी लोगों को बाहर के प्रदेशों में अपने इलाज के लिए नहीं जाना पड़ता है। लोगों को अपने घर द्वार पर ही उच्च कोटि की स्वास्थ्य संबंधित सुविधाएं मिल रही है लगभग 350 लोगों के स्वास्थ्य संबंधित शिविर में जांच की गई वह उनको निशुल्क दवाइयां का वितरण भी किया गया।
स्थानीय पंचायत प्रधान सुरेश कुमार, वार्ड मेंबर कीकर सिंह वार्ड मेंबर आशा देवी सतीश कुमार शिवानी देवी व विद्या देवी तथा पूर्व प्रधान लालचंद व व्यवस्था के लिए स्थानीय स्कूल के प्रिंसिपल अजय शर्मा शारीरिक शिक्षक धर्मेंद्र सिंह व भाषा अध्यापिका ज्योति शास्त्री ने अहम भूमिका निभाई।

