Breaking
Wed. Apr 8th, 2026

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनौर पहुंचे मंडल अध्यक्ष और जिला परिषद सदस्य

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनौर पहुंचे मंडल अध्यक्ष और जिला परिषद सदस्य

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनोर
में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर व गेस्ट ऑफ ऑनर कमरऊ वार्ड से जिला परिषद सदस्य सुमिता चौहान गेस्ट ऑफ ऑनर सुशील तोमर असिस्टेंट प्रोफेसर भरली कॉलेज रहे।

विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ व पुष्प मालाएं देकर जोरदार स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि के द्वारा अपनी तरफ से विधालय परिवार को एक लाख रुपए देने की घोषणा की। जिला परिषद सदस्य सुमिता चौहान द्वारा शौचालय निर्माण के लिए चार लाख रुपए देने की घोषणा की गई। मुख्य अतिथि द्वारा विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर देवराज चौहान, प्रीतम तोमर, श्यामलाल तोमर, भानु प्रताप, गांधी सिंह तोमर, शूरवीर तोमर, तोता राम तोमर, राजेंद्र तोमर, रविंद्र तोमर, सीता राम तोमर, पंचराम तोमर, जगदीश तोमर, रघुवीर पुंडीर, मोहन चौहान, सुरेश , खजान तोमर और उदयराम तोमर आदि उपस्थित थे।

Related Post