Breaking
Tue. Aug 18th, 2026

पांवटा साहिब में किरनेश की लोकसभा के लिए जंग की तैयारी

पांवटा साहिब में किरनेश की लोकसभा के लिए जंग की तैयारी

आज पांवटा साहिब लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जिला सिरमौर 20 सूत्रीय कार्यक्रम,एवम ग्रेविन्स कमेटी में हुए नॉमिनेटेड सदस्यों की एक मीटिंग बुलाई ओर उनको कहा गया की आपको हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से एक बड़ी जिमेवारी दी गई है। और इस पद की गरिमा को बनाए रखना है और इसके साथ साथ अपने अपने क्षेत्र के विकास की आवाज उठाकर कांग्रेस पार्टी को आपने मजबूत करना है।

20 सूत्रीय कार्यक्रम जिला सिरमौर मैं नॉमिनेटेड हुए सदस्य हिरदा राम चौहान,युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहबत अली,सुभाष शर्मा, इंद्रा चौहान,लायक राम चौहान,संदीप कुमार,मोहमद इरफान,गुलजार सिंह,सीता देवी,नैन सिंह

शिकायत निवारण समिति के बलविंदर सिंह डी एस ठाकुर ,किशन ठाकुर ,बलदेव सिंह ,लाल सिंह ,सुबोध शर्मा ,हरदेव सिंह ,जोगिंदर सिंह, रिपु दमन सिंह कालरा,निशिकांत मेहता आदि उपस्थित रहे। सभी नॉमिनेटेड सदस्यों ने इसके लिए हिमाचल प्रदेश सरकार , एवम पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग का धन्यवाद किया।

Related Post