Breaking
Wed. Aug 19th, 2026

पहली तस्वीर : सुरंग से निकल रहे देश के हीरो

पहली तस्वीर : सुरंग से निकल रहे देश के हीरो

उत्तराखंड की सिल्क्यारा-डंडालगांव सुरंग में फंसे मजदूर आज 17 दिन बाद अब अंधेरी सुरंग से निकलकर बाहर आने वाले है। हालांकि ये ऑपरेशन देर रात तक चल सकता है। 141 करोड़ देशवासियों की दुवाएं और बचाव और राहत कर्मियों की रात दिन की मेहनत रंग लाई है।

ये मज़दूर 12 नवंबर को दीवाली के दिन से फंसे थे। लेकिन अब 41 मजदूरों को बाहर निकालने का काम शुरू हो चुका है।

SDRF की टीम टनल के अंदर स्ट्रेचर और गद्दे लेकर पहुंची है। एंबुलेंस भी टनल के अंदर पहुंच रही हैं। NDRF की टीम अगले 2 घंटे में 17 दिन से फंसे 41 मजदूरों को टनल से बाहर लाएगी। टनल के पास बेस हॉस्पिटल है। जहां प्राथमिक उपचार दिया जाएगा।

इसके बाद मजदूरों के लिए एम्बुलेंस तैयार रखी गई हैं। इन्हें 30-35 किमी दूर चिन्यालीसौड़ में 41 बेड का स्पेशल हॉस्पिटल बनाया गया है। अगर किसी मजदूर की हालत खराब हुई, तो उन्हें फौरन एयरलिफ्ट कर AIIMS ऋषिकेश भेजा जाएगा।

Related Post