Breaking
Thu. Apr 2nd, 2026

एसटी मोर्चा के अध्यक्ष ने भी किया पांवटा की कार्यकारिणी का विस्तार

एसटी मोर्चा के अध्यक्ष ने भी किया पांवटा की कार्यकारिणी का विस्तार

भारतीय जनता पार्टी पांवटा साहिब ने अपनी एस टी मोर्चा की सूची भी जारी कर दी है। जिसमे एसटी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष देवराज चौहान ने पूर्व ऊर्जा

मंत्री सुखराम चौधरी व मण्डल अध्यक्ष रमेश तोमर से विचार विमर्श के बाद कार्यकारणी घोषित की। इस कार्यकारिणी में मण्डल उपाध्यक्ष प्रताप चौहान, विरेन्द्र तोमर, जगदीश तोमर, बलबीर चौहान, मितर सिंह तोमर, सादी राम शर्मा, नत्थो पुंडीर को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। महामंत्री के रूप में सुनील परमार, अनुज शर्मा को दायित्व मिला है।

मण्डल सचिव के रूप में किशन सिंह तोमर, रमेश चंद्र शर्मा, सुरेश चौहान, रणबीर सिंह चौहान, अमन सिंह चौहान, धीरज,संगीता देवी को दायित्व दिया गया है।
प्रवक्ता नरेश तोमर व कुंदन सिंह चौहान को बनाया गया। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी आयुष शर्मा व प्रेम तोमर
कोषाध्यक्ष सुमेर चंद शर्मा को बनाया गया है। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मण्डल के जुझारू व कर्मठ लोगों को लिया गया है।

Related Post