Breaking
Thu. Apr 2nd, 2026

जब अन्य प्रदेशों में पत्रकारों को मिल रही है पेंशन तो हिमाचल में क्यों नहीं : रास बिहारी

जब अन्य प्रदेशों में पत्रकारों को मिल रही है पेंशन तो हिमाचल में क्यों नहीं : रास बिहारी

पांवटा साहिब: (श्यामलाल पुंडीर )हिमाचल प्रदेश में पत्रकारों अन्य राज्यों की तर्ज पर पैशन व अन्य सुविधाएं मिलनी चाहिये यह बात नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे के बाद राजगढ़ व सराहा में पत्रकारों से बातचीत में कही।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पर्वतीय राज्य है और यहां विषम परिस्थितियों में पत्रकार अपना कार्य करते है। और यहां समाचार एकत्र करना व उसे समय पर भेजना मैदानी क्षेत्र की अपेक्षा मे काफी कठिन है ऐसे में हिमाचल प्रदेश सरकार को प्रदेश के पत्रकारों को हरियाणा व अन्य राज्यों की तर्ज पर पेंशन, स्वास्थ्य बीमा और उप मण्डल स्तर के पत्रकारों को बसों में निःशुल्क यात्रा व मान्यता (एक्रीडेशन) देनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट देश का सबसे पुराना व सबसे बड़ा संगठन है और यह एक ऐसा संगठन है जो पत्रकारों की मांगों व समस्याओं के समाधान के लिए सदैव प्रयत्नशील रहता है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खु से मिलने का समय लेंगे और उन्हें प्रदेश के पत्रकारों को हरियाणा राज्य की तर्ज पर सुविधाएं देने की मांग करेंगे ।

उनका कहना था कि देश के अधिकतर राज्य में पत्रकारो को पेशन मिल रही है मगर हिमाचल के पत्रकार अभी इससे वंचित है । उन्होनें कहा कि प्रदेश सरकार को पत्रकारो की मांगो पर विचार करना चाहिये उन्होंने कहा कि 1966 में देश में प्रेस काऊंसिल का गठन किया गया था । उसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र मे अनेक बदलाव आये उसी तर्ज पर प्रेस काउंसिल में भी बदलाव की जरूरत है । इसके साथ साथ मिडिया पर समाज की विश्वसनीयता में कमी आई है जो एक चितां का विषय है।

जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट अब समय की मांग है इस लिए केद्र सरकार को अब इस पर विचार करना चाहिये । और जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करना चाहिये । और देश में नेशनल पत्रकार रजिस्टर बनाना चाहिये उन्होने पत्रकारो से निष्पक्ष व निस्वार्थ भाव से पत्रकारिता करने की अपील की । इससे पहले उन्होने प्रसिद्ध गुरुद्वारा बडू साहिब में माथा टेका और गुरूद्वारा के मुख्य सेवादार भाई बक्शीश सिह ने उन्हे सिरोपा भेटं किया। उसके बाद उन्होने पच्छाद के प्रसिद्ध भूर्शिगं मंदिर मे माथा टेका इससे राष्ट्रीय अध्यक्ष शी हाट पंहुचे जहां बागपशोग पंचायत की प्रधान राजेश्वरी शर्मा ने उनका टोपी व मफलर पहनाकर स्वागत किया इसके साथ साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संराहा में युनाइटेड वेटरन्स एसोसिएशन द्वारा स्थापित शहीद स्मारक में शहीदो को नमन किया और पुष्प अर्पित किये । उन्होंने एसोसिएशन के सदस्य से भी मुलाकात की और ऐसोसिएशन के सदस्यो ने भी उन्हे टोपी देकर सम्मानित किया इस मौका पर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय राजन व उनके सदस्य हिमाचल प्रदेश युनियन आफ जर्नलिस्ट के प्रदेश संगठन मंत्री गोपाल दत शर्मा प्रेस क्लब राजगढ़ के अध्यक्ष वेद प्रकाश ठाकुर व केद्रीय हाटी समिति के उपाध्यक्ष रविदत भारद्वाज प्रेस क्लब पच्छाद के अध्यक्ष रमेश शर्मा व सुरेश कुमार व क्षेत्र के प्रसिद्व समाज सेवी इंद्र दत शर्मा ,भाजपा मंडल पच्छाद के अध्यक्ष नरेन्द्र गौसाई भी उपस्थित रहे।

Related Post