Breaking
Thu. Apr 2nd, 2026

नघेता स्कूल में मंडल बीजेपी अध्यक्ष रमेश तोमर का स्वागत : क्या था कार्यक्रम

नघेता स्कूल में मंडल बीजेपी अध्यक्ष रमेश तोमर का स्वागत : क्या था कार्यक्रम

आँज भोज के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नघेता की एनएसएस यूनिट का सात दिवसीय विशेष

शिविर संपन्न हो गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मंडल बीजेपी के अध्यक्ष रमेश तोमर ने कहा कि पढ़ाई के साथ स्कूल के बच्चों को इस तरह की गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए इससे विद्यार्थियों को अनुशासन में रहने का मौका मिलता है और मानसिक और शारीरिक रूप से भी विद्यार्थी स्वस्थ रहते हैं।

इस मौके पर उनके साथ श्यामलाल तोमर दीपचंद पुंडीर, भगत सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, मित्र तोमर, गांधी सिंह तोमर तोताराम, ललित, कुंदन पुंडीर और स्कूल के प्रिंसिपल दिलीप नेगी भी उपस्थित थे।
इस सात दिवसीय शिविर में स्कूल के स्वयंसेवियों ने जागरूकता के अलावा स्वच्छता अभियान भी चलाया।

Related Post