पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुखराम चौधरी की बेटी गीतांजलि प्रणय सूत्र में बंध गई है। उनकी शादी प्रांशु गोयल से हुई है। गत दिन शिमला के समीप मशोबरा में कोठी रिजॉर्ट में वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न हो चुका है। हालांकि इस कार्यक्रम में खास लोगों को आमंत्रित किया गया था।
पूर्व सीएम जयराम ठाकुर, उप मुख्य मंत्री मुकेश अग्नोहत्री और पूर्व सीएम वीरभद्र की पत्नी और सांसद प्रतिभा सिंह के अलावा कांग्रेस सरकार के मंत्री और बीजेपी के पूर्व मंत्री और बीजेपी के नेता भी इस कार्यक्रम में शरीक हुए और नव युगल को आर्शीवाद दिया।
अब 22 नवंबर बुधवार को दोपहर 12 बजे से यमुना नगर रोड़ पर स्थित एक निजी होटल में रिसेप्शन रखा गया है। इसमें भारी संख्या में मेहमान को आमंत्रित किया गया है। 5 हजार से 10 हजार तक मेहमान वर वधु को आशीर्वाद देने आ सकते है। पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के पास तीन बेटियां हैं गीतांजलि प्रणय सूत्र में बंध चुकी है। अनुराधा और नवनीत दो बेटियां भी है। इनके पास बेटा नहीं है। लेकिन उनके लिए बेटियां ही बेटे समान है।

