Breaking
Thu. Jun 4th, 2026

उत्तरकाशी सुरंग में उम्मीद की रोशनी : अब सुरंग में पहुंचा कैमरा, तस्वीरें आई सामने

उत्तरकाशी : यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन सुरंग में दिवाली के दिन हुए भूस्खलन के चलते 41 मजदूर अंदर ही फंस गए हैं। अच्छी खबर ये है कि अब टनल में फंसे हुए मजदूरों की तस्वीरें सामने आ रही है। अब कैमरा सुरंग में पहुंच गया हैं।

वहीं दूसरी और मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास जारी है। जिलाधिकारी ने कहा कि सुरंग के अंदर फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकलना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। इसके लिए राहत और बचाव कार्यों को युद्ध स्तर पर संचालित किया जा रहा है। प्रशासन के द्वारा विभिन्न राहत और बचाव एजेंसियों और तकनीकी संगठनों तथा एनएचआईडीसीएल का सहयोग लेकर के बचाव अभियान संचालित किया जा रहा है। राहत एवं बचाव कार्यों के लिए चौबीसों घंटे तत्पर रहने के निर्देश दिए हैं। सिल्कियारा में निर्माणाधीन टनल के अंदर फंसे मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए राहत और बचाव अभियान तेजी से जारी है।

फंसे हुए मजदूर तक पानी के लिए बिछाए गए पाइप के जरिए ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही है। खाने पीने का सामान भी पहुंच रहा है। सुरंग से मलवा हटाने और फंसे मजदूरों को निकालने के लिए एस्केप पैसेज बनाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है।

Related Post