Breaking
Fri. Oct 2nd, 2026

चुनाव : नगर परिषद कर्मचारी संघ के प्रधान शर्मा और मित्तल बने सचिव

चुनाव : नगर परिषद कर्मचारी संघ के प्रधान शर्मा और मित्तल बने सचिव

नगर परिषद पांवटा साहिब के कर्मचारियों की कल सायं बैठक हुई। इस बैठक में नप से सेवा निवृत्त कर्मचारी व वर्तमान में कार्यरत कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक का आम उद्देश्य कार्यकारणी का गठन किया जाना था,जिसमें सर्वसम्मति से

बारू राम शर्मा को अध्यक्ष, रामदयाल सिंह व बृजपाल सिंह को उपाध्यक्ष, सुशील मित्तल को सह सचिव, मधुकर शर्मा को कोषाध्यक्ष, कमलेश ठाकुर, सचिव, विनोद कुमार मित्तल को सलाहकार के पद पर चुने गए। कार्यकारणी सदस्य में राजीव वर्मा, हसमत अली, सुमेर चन्द, नरेश कुमार, सुरेश कुमार, अलीजान व संगीत रानी के नाम शामिल है।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष बीआर शर्मा ने कहा कि कार्यकारणी गठित करने का मुख्य उद्देश्य नगर परिषद के कर्मचारियों से सम्बंधित मुद्दों को सरकार तक पहुंचना और उनके समाधान प्रयास करना है। क्योंकि नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों व सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अनेको मुद्दे ऐसे हैं जो लंबे समय से सरकार के विचाराधीन है। इनको शीघ्र पूरा करवाने की मांग की जाएगी।

Related Post