Breaking
Wed. Apr 8th, 2026

समाजसेवी व पत्रकार ने सीएम रिलीफ फंड को दिए 11 हजार

समाजसेवी व पत्रकार ने सीएम रिलीफ फंड को दिए 11 हजार

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर सबसे तेज ख़बर मीडिया के संपादक

मुकेश रमौल नई पहल की हैं। आज सबसे तेज खबर मीडिया चैनल ने सीएम रिलीफ फंड में ग्यारह हजार की राशि दी है।
जिसका चेक एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा को सौंपा गया। ओर उनकी ये पहल यकीनन दूसरे मीडिया चैनल को भी प्रेरित करेगी।
गौरतलब है कि मुकेश रमौल सबसे तेज ख़बर न्यूज चैनल के संपादक हैं। इसके अलावा डीएसआर ग्रुप के फाउंडर है। और दून प्रेस क्लब के मेंबर है। क्लब के लिए भी इनका विशेष योगदान रहता है। ये अपने चैनल में जन समस्यायों को उजागर करते है।

इन्होने बीते दिनों में सिरमौर में हुई त्रासदी में सिरमौरी ताल कवरेज के लिए जान पर खेल कर सभी तक खबरों का सीधा प्रसारित किया। इसके साथ साथ वो समाजसेवी भी है।

इनकी कंपनी डीएसआर ग्रुप हमेशा से डोनेशन के काम करती आई है। इसके साथ साथ ये युवाओं को खेल कूद के लिए भी प्रोत्साहित करते है। और ये खुद भी नॉर्थ इंडिया लेवल का क्रिकेट टूर्नामेंट अपने शहर पांवटा साहिब में करवाते है।इनका जन्म 25 मार्च 1989 को गांव भरोग भनेडी तहसील पांवटा साहिब में हुआ।

Related Post