Breaking
Thu. Jun 4th, 2026

धनतेरस के दिन हिमाचल सरकार को दो बड़े झटके: एक सुप्रीम कोर्ट और दूसरा हाईकोर्ट ने

धनतेरस के दिन हिमाचल सरकार को दो बड़े झटके: एक सुप्रीम कोर्ट और दूसरा हाईकोर्ट ने

हिमाचल सरकार को धनतेरस के दिन दो बड़े झटके

दे दिए हैं एक झटका सुप्रीम कोर्ट ने और दूसरा झटका हाई कोर्ट ने दिया है। पहला झटका सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हिमाचल की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें राज्य सरकार ने मुख्य संसदीय सचिव (CPS) केस को हिमाचल हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट केलिए ट्रांसफर करने की अर्जी दी थी।

देश की शीर्ष अदालत ने हिमाचल हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार करने को कहा। गौरतलब है कि हिमाचल सरकार ने दलील दी थी कि सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में CPS से जुड़ा केस लंबित है। हिमाचल में भी इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में चल रही है। लिहाजा इसे सुप्रीम कोर्ट के लिए ट्रांसफर किया जाए। भाजपा के विधायकों की ओर से सुप्रीमकोर्ट में इस केस की पैरवी कर रहे एडवोकेट सत्यपाल जैन ने कहा कि हिमाचल सरकार की याचिका को अदालत ने डिसमिस कर दिया।

दूसरा झटका हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने हाटी समुदाय को मिले जनजाति दर्जे को लेकर दिया है हाई कोर्ट ने कहा कि हाटी समुदाय को अभी होने वाली भर्ती में एसटी का दर्जा दिया जाए।

Related Post