Breaking
Fri. Oct 2nd, 2026

कामा ने सिरमौर पुलिस को धोया : पुलिस ने ऐसे डाल दिए हथियार पढ़िए पूरी खबर

सिरमौर पुलिस को कामा ने धो दिया है….पूरी खबर आगे

नगर परिषद मैदान में जीटी स्पोर्ट्स क्लब और सिरमौर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित की जा रही तीसरी क्रिकेट प्रतियोगिता में सेमीफाइनल में कामा इलेवन ने सिरमौर पुलिस को 52 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। कामा इलेवन ने 4 विकेट पर 196 रन बनाए लेकिन जनाब में सिरमौर पुलिस की पूरी टीम ने 144 रन पर हथियार डाल दिए।और कामा की टीम 52 रन से जीत गई। अब फाइनल में इस टीम का मुकाबला कल आरआर स्पोर्ट्स से होगा।

इस प्रतियोगिता के आयोजक और रणजी खिलाड़ी गुरविंदर सिंह टोली ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सिरमौर की टॉप टेन टीमों ने भाग लिया । उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में विजेता को 51000 रुपए और उपविजेता को 21000 रुपए की राशि दी जाएगी। इसके अलावा विभिन्न पुरस्कार भी दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कल दर्शकों को फाइनल में रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। फाइनल में पहुंची टीमों ने बहुत ही संघर्ष किया है और बहुत ही अच्छे खिलाड़ी टीमों में है।

Related Post