Breaking
Fri. Oct 2nd, 2026

नेशनल गेम्स : हिमाचल की कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड

नेशनल गेम्स : हिमाचल की कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड

गोवा में चल रही महिला कबड्डी प्रतियोगिता में आज फाइनल में 32-23 से हराकर गोल्ड जीत लिया है।
इससे पहले सेमीफाइनल में पंजाब को हराकर हिमाचल की टीम ने फाइनल पहुंची थी। हिमाचल टीम ने पंजाब 48 – 30 से जीत दर्ज की है।

ओलंपिक एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के महासचिव राजेश भंडारी व सिरमौर कबड्डी संघ अध्यक्ष कुलदीप राणा ने बताया कि 37वीं नेशनल गेम्स हिमाचल महिला कबड्डी टीम बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। टीम लगातार जीत दर्ज कर फाइनल तक पहुंच चुकी हैं। अब हिमाचल टीम फाइनल में हरियाणा टीम से कल भिड़ेगी।

उन्होंने कहा कि इससे पूर्व टीम ने अपने लीग मैच में बीते कल राजस्थान को हराया है, जबकि उससे पूर्व उत्तर प्रदेश व महाराष्ट्र टीम को परास्त कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सभी टीमों के दो पुल बनाए गए थे।

जिसमें पहले पुल में हरियाणा, झारखंड, पंजाब, गोवा की टीमें शामिल है, जबकि दूसरे पुल में हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश व महाराष्ट्र राज्य की टीमें शामिल थी। 8 नवम्बर को फाइनल मैच खेला जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल की महिला कबड्डी टीम पूरे जोश के साथ खेल मैदान में उतरी हैं।

Related Post