राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला पांवटा में आज 31वीं चिल्ड्रंस साइंस कांग्रेस की जिला स्तरीय प्रतियोगिता शुरू हो गई है। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस सचिव सरदार अवनीत सिंह लांबा ने किया। इस दौरान पार्षद रोहतास नागिया विशिष्ट अतिथि रहे।
इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि उनके सिनेमा घर बाता पूल के समीप सभी छात्राओं को निशुल्क पिक्चर दिखाई जाएगी और स्कूल से लाने और ले जाने के लिए भी बस की सुविधा दी जाएगी उन्होंने कहा कि स्कूल के शिक्षक और प्रधानाचार्य यह तय करेंगे कि कौन सी फिल्म में छात्राओं को ले जाने के लिए व्यवस्था करनी है। इसकी घोषणा पर स्कूल की छात्राओं ने जमकर तालियां बजाई।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार स्कूलों में हर सुविधा उपलब्ध करा रही है। आज जिला सिरमौर के स्कूलों से यहां पर सभी छात्र-छात्राएं साइंस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। इनमें से ही हमारे भविष्य के वैज्ञानिक है।
इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य दीर्घायु प्रसाद ने कहा कि इस बार की थीम अंडरस्टैंडिंग इको सिस्टम फॉर हेल्थ एंड वेलबींग है। इस मौके पर चंद्रजोत सिंह, सुरेंद्र , रमेश चौहान, करमबीर, दिनेश शर्मा, मोहन लाल शर्मा, प्रेम पाल ठाकुर, मोही राम, अयूब खान, प्रताप चौहान आदि मौजूद थे।

