Breaking
Thu. Jun 4th, 2026

महाविद्यालय भरली में केंद्रीय छात्र संगठन ने ली शपथ

महाविद्यालय भरली में केंद्रीय छात्र संगठन ने ली शपथ

आंज भोज क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय भरली में आज केंद्रीय छात्र संगठन पदाधिकारियों ने शपथ ली। इस समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य

डॉo जगदीश चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
इस अवसर पर पीटीए प्रधान रणबीर चौहान भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी प्रस्तुत की। महाविद्यालय भरली के केंद्रीय छात्र संगठन में रीना ने अध्यक्ष, निखिल ने उपाध्यक्ष, पियूष ने सचिव तथा वंशिका ने सहसचिव के रूप में शपथ ली। इसके अलावा क्लास रिप्रेजेंटेटिव और नॉमिनेटेड सदस्यों ने भी शपथ ली। इस अवसर पर प्रोo टी एस चौहान, डॉ दीपाली भंडारी, प्रोo कांता चौहान, प्रोo स्वाति चौहान, प्रोo सुशील तोमर, लाइब्रेरियन अंजना देवी, नमित कुमार तथा सोनम उपस्थित रहे।

Related Post