Breaking
Wed. Sep 30th, 2026

नेशनल गेम्स : हिमाचल महिला कबड्डी टीम ने आज दूसरा मैच भी जीता

नेशनल गेम्स : हिमाचल महिला कबड्डी टीम ने आज दूसरा मैच भी जीता

37वीं नेशनल गेम्स के लिए महिला कबड्डी टीम गोवा में है।पहले मुकाबले में हिमाचल की टीम ने महाराष्ट्र को 43- 22 से मात दी। और आज हिमाचल की कबड्डी टीम ने .

यूपी को 52 -22 के बड़े अंतर से हरा दिया।
हिमाचल की टीम में कप्तान पुष्पा राणा और ज्योति देवी भावना, डिंपल , वंदना , अंकिता , अंकिता चंदेल तन्वी, साक्षी शर्मा , अंजू, किरण और साक्षी ठाकुर शामिल है। टीम के कोच कुलदीप राणा और पंकज शर्मा है। जबकि मैनेजर सुमन शर्मा और कृष्ण लाल शामिल है।

कोच कुलदीप राणा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की टीम का तीसरा मुकाबला 6 नवंबर को राजस्थान की टीम से होगा। इसके बाद 7 को दोनों सेमीफाइनल होंगे। और 8 को फाइनल मैच होगा।

Related Post