गोवा : गोवा में चल रहे कबड्डी की नेशनल गेम में पहले ही दिन मुकाबले में हिमाचल ने महाराष्ट्र को रौंद
दिया है। हिमाचल ने महाराष्ट्र को 44-23 से हरा दिया है। की टीम पूल ए में है। इस बार ये आयोजन गोवा आज से शुरू हो गया है। टीम के कोच कुलदीप राणा ने बताया कि इस कबड्डी प्रतियोगिता में देश की आठ राज्यों की टीम में भाग ले रहे हैं जिसमें पूल ए में हरियाणा, झारखंड, पंजाब और गोवा को रखा गया है जबकि पूल बी में हिमाचल राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र राज्यों की टीम खेल रही है।
ये है हिमाचल की कबड्डी टीम
कप्तान पुष्पा राणा होगी। इसके अलावा ज्योति देवी भावना, डिंपल , वंदना , अंकिता , अंकिता चंदेल तन्वी, साक्षी शर्मा , अंजू, किरण और साक्षी ठाकुर शामिल है। टीम के कोच कुलदीप राणा और पंकज शर्मा होगें। जबकि मैनेजर सुमन शर्मा और कृष्ण लाल शामिल है।
हिमाचल प्रदेश की टीम का पहला मुकाबला महाराष्ट्र से हुआ इस मुकाबले में हिमाचल की टीम ने महाराष्ट्र को 44- 23 से मात दी। दूसरा मुकाबला 5 नवंबर को उत्तर प्रदेश से और तीसरा मुकाबला 6 नवंबर को राजस्थान की टीम से होगा। इसके बाद 7 को दोनों सेमीफाइनल होंगे। और 8 को फाइनल मैच होगा।

