Breaking
Thu. Apr 2nd, 2026

जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का पांवटा साहिब में होगा आयोजन

जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का पांवटा साहिब में होगा आयोजन

31वीं चिल्ड्रंस साइंस कांग्रेस की जिला स्तरीय प्रतियोगिता 6 से 8 नवंबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक

कन्या पाठशाला पांवटा साहिब में आयोजित की जा रही है। यह जानकारी देते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य दीर्घायु प्रसाद ने बताया कि 6 नवंबर को 11:00 बजे प्रदेश कांग्रेस सचिव अवनीत सिंह लांबा मुख्य अतिथि होगें जबकि पार्षद रोहतास नागिया विशिष्ट अतिथि होंगे। समापन 8 नवंबर को होगा। उस दिन समाजसेवी नरेंद्र पाल सिंह सहोता मुख्य अतिथि होंगे। जबकि एनसीएल के जीएम अमित शर्मा विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाग लेंगे।

Related Post