Breaking
Fri. Oct 2nd, 2026

नेशनल गेम्स : आज दोपहर महाराष्ट्र से भिड़ेगी हिमाचल की कबड्डी टीम

नेशनल गेम्स : आज दोपहर महाराष्ट्र से भिड़ेगी हिमाचल की कबड्डी टीम

37वीं नेशनल गेम्स का आयोजन गोवा आज से शुरू हो रहा है। इस कबड्डी प्रतियोगिता में देश की

आठ राज्यों की टीम में भाग ले रहे हैं जिसमें पूल ए में हरियाणा, झारखंड, पंजाब और गोवा को रखा गया है जबकि पूल बी में हिमाचल राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र राज्यों की टीम में शामिल होंगी।

हिमाचल की कबड्डी टीम

कप्तान पुष्पा राणा होगी। इसके अलावा ज्योति देवी भावना, डिंपल , वंदना , अंकिता , अंकिता चंदेल तन्वी, साक्षी शर्मा , अंजू, किरण और साक्षी ठाकुर शामिल है। टीम के कोच कुलदीप राणा और पंकज शर्मा होगें। जबकि मैनेजर सुमन शर्मा और कृष्ण लाल होगें।

हिमाचल प्रदेश की टीम का पहला मुकाबला आज महाराष्ट्र से 12:15 बजे होगा, दूसरा मुकाबला 5 नवंबर को उत्तर प्रदेश से और तीसरा मुकाबला 6 नवंबर को राजस्थान की टीम से होगा। इसके बाद 7 को दोनों सेमीफाइनल होंगे।

Related Post