पांवटा का शतरंज का एक खिलाड़ी ऐसा भी है जो एक भी मैच नहीं हारा और बेस्ट प्लेयर बन गया। जिला सिरमौर के जामनी वाला रोड पर स्थित द स्कॉलर्स होम स्कूल की प्रधानाचार्या निशा परमार ने बताया कि अंडर 12 राज्य स्तरीय एसजीएफआई (हिमाचल प्रदेश) बैडमिंटन और शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजन हमीरपुर के सुजानपुर टिहरा में हुआ।
इस प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों ने जिला सिरमौर की टीम में भाग लिया और लगातार इस वर्ष भी दूसरी बार बैडमिंटन लड़कियों का खिताब अपने नाम किया। इस टीम में निवृत्ति चौधरी व गुरसाखी कौर थी। और शतरंज में विद्यालय के माधव गर्ग ने एक भी मैच नहीं हारा है। उनको बेस्ट प्लेयर का खिताब दिया गया।
इस अवसर पर स्कूल डॉ नरेंद्र पाल सिंह नारंग व निदेशक गुरमीत कौर नारंग एवं अध्यापकों ने स्कूल के शारीरिक प्रशिक्षक डॉ कुलदीप बतान (HOD) एवं स्कूल के स्पोर्ट्स स्टाफ के सदस्यों रोहित शर्मा, कुमारी लक्ष्मी, प्रवीन कुमार, सुधीर कुमार तथा अमित कुमार को हार्दिक बधाई दी।

