Breaking
Mon. Oct 12th, 2026

एनएसएस शिविर : रोटरी क्लब ने स्कूल को दिए 40 डेस्क

एनएसएस शिविर : रोटरी क्लब ने स्कूल को दिए 40 डेस्क

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तारुवाला पांवटा साहिब में 7 दिवसीय एनएसएस का विशेष शिविर 31 अक्टूबर को शुरू हो गया है। इस मौके पर रोटरी क्लब पांवटा साहिब की अध्यक्ष कविता गर्ग मुख्य अतिथि और राकेश गर्ग विशिष्ट अतिथि थे। मुख्य अथिति के स्वागत के बाद

विद्यार्थियों ने स्वागत गीत और लोकनृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद प्राचार्य और स्टाफ ने मुख्य अतिथि को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि रोटरी क्लब पांवटा साहिब ने छात्रों के लिए 40 डेस्क दान करने की घोषणा की। इस मौके पर प्रेम पाल ठाकुर, प्रधानाचार्य, जगजीत सिंह अधीक्षक, गीता राम कार्यक्रम अधिकारी, बलबीर चौधरी, खजान सिंह, दीप राम शर्मा, रोहित, देवेंदर और राजेश उपस्थित थे।

Related Post