राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब में सात दिवसीय एनएसएस कैंप का आज समापन हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य डॉक्टर दीर्घायु प्रसाद और विशिष्ट अतिथि जिला साइंस सुपरवाइजर सुरेंद्र शर्मा थे।
इस मौके पर भुवनेश्वरी तोमर प्रोग्राम ऑफिसर ने सात दिवसीय कैंप में किए गए कार्यों का विवरण दिया। एनएसएस वालंटियर कुमारी अनन्या शर्मा द्वारा इस कार्यक्रम की रिपोर्ट पढ़ी गई। वालंटियर रितु और प्रांजल द्वारा भी विचार रखे गए।
वंशिका गुप्ता ने गीत के माध्यम से सबका मनोरंजन किया। पूनम खंतवाल द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। इस कैंप में बेस्ट वॉलिंटियर का पुरस्कार कुमारी पियासा तोमर को मिला। बेस्ट डायरी लेखन का पुरस्कार कुमारी अनन्या शर्मा को मिला। पुरस्कारों की सूची में राधिका सरिता वंशिका रितु इशा मोनिका प्रांजल सरस्वती आदि थे। कार्यक्रम के अंत में वॉलिंटियर्स द्वारा एक नाटी की गई।

