Breaking
Wed. Apr 8th, 2026

आंज भोज के शहीद समीर की याद में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता संपन्न : ये बने 18 हजार के विजेता

आंज भोज के शहीद समीर की याद में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता संपन्न : ये बने 18 हजार के विजेता

पांवटा साहिब: दो दिवसीय ग्रामीण स्तर की वॉलीबाल प्रतियोगिता शहीद समीर तोमर की याद में स्पोर्ट्स क्लब राजपुर द्वारा चौथा संस्करण ग्रीन वैली राजपुर में आयोजित की गई।जिसमे 22 टीमो ने भाग लिया। 40 प्लस की अलग प्रतियोगिता भी करवाई गई जिसमें 8 टीम ने भाग लिया तथा डिफेंस कॉलोनी पांवटा ने जामना को फाइनल में हाराया।

पहले दिन के मुख्यातिथि रहे सुरेश देवा ex army से सेवानिवृत तथा गेस्ट ऑफ ऑनर अश्वनी सिंगला पंचायत प्रधान राजपुर रहे। समापन समारोह दूसरे दिन मुख्यअतिथि के रूप में राजेंद्र नेगी तथा गेस्ट आफ आनर गांधी सिंह तोमर रिटायर्ड सूबेदार मेजर ,पृथ्वी चन्द उप प्रधान भगानी एवम यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहब्बत अली सामाजिक कार्यकर्ता रहे।

अन्त में विनर टीम और उप विजेता टीम को गेस्ट और ओनर के रूप में आए पृथ्वी चन्द एवम मोहब्बत अली द्वारा विनर और उप विजेता टीम को प्राइज बांटे गए।

फाइनल मुकाबला बोगधार ओर एकता की जंग भगानी के बीच हुआ।जिसमे बोगधार विजयी रहा। विजयी टीम बोगधार तथा रनर टीम एकता की जंग भागानी रही।
विजयी टीम को ट्रॉफी और 18000 की राशी दी गई। उप विजेता टीम एकता की जंग भगानी को ट्रॉफी और 10000 की राशी दी गई।

अपने संबोधन में बोलते हुए युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहब्बत अली ने कहा हमे युवाओं को जायदा से जायदा खेलों की ओर लाना है ताकि हमारी युवा पीढ़ी नशे की ओर न जा सके।ऐसे आयोजन करना अति आवश्यक है।उन्होंने आयोजन के लिए राजपुर कल्ब की भी खूब सराहना की।

मंच संचालन क्लब के सदस्य संजू तोमर ने किया तथा क्लब के अन्य सदस्य नेतर चौहान,गुमान सिंह तोमर,श्याम सिंह चौहान,राजेंद्र तोमर,राजू तोमर,टिंकू तोमर, भरत तोमर, राकेश तोमर,केदार चौहान, बबलू चौहान,विनोद तोमर,प्रवेश तोमर,विकी देवा,तथा समस्त गणमान्य व्यक्तिगण,महिला मंडल आदि मौजूद रहे।

Related Post