Breaking
Wed. Apr 8th, 2026

हाटी को ST बनने में आखिर कौन अटका रहा है रोड़ा ?

हाटी को ST बनने में आखिर कौन अटका रहा है रोड़ा ?

भारतीय जनता पार्टी के शिलाई मंडल के अध्यक्ष इंद्र ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र हिंदुस्तानी और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र नेगी और अन्य भाजपा नेताओं ने आज यहां विश्रामगृह में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि हाटी मुद्दे पर कांग्रेस षड्यंत्र की राजनीतिक कर रही है। और हाटी समुदाय को जनजाति दर्जा देने में रुकावटें पैदा कर रही है। जबकि केंद्र सरकार ने जनजातीय दर्जा दिया है।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र हिंदुस्तानी ने कहा कि जिस अध्यादेश पर राष्ट्रपति की मुहर लग चुकी हो। राज्यसभा और संसद में पास हो चुका हो उसको कोई भी ताकत लागू होने से नहीं रोक सकती, कांग्रेस इसमें बेवजह रोड़ा अटकाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि शिलाई कांग्रेस के कुछ नेताओं ने जो बयान बाजी की है, उसकी हम निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि हमें इसका श्रेय नहीं चाहिए लेकिन अगर कांग्रेस को इसका श्रय चाहिए ले लो , लेकिन हाटी को ST का दर्जा मिलने दो।

उन्होंने कहा कि हाटी समुदाय का बच्चा-बच्चा जानता है कि एसटी का दर्जा दिलाने के लिए किन लोगों ने प्रयास किए हैं। और उस वक्त प्रदेश में किसकी सरकार थी और अभी दिल्ली में किसकी सरकार हैं। इस मौके पर प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य राजेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि कांग्रेस अगर हाटी मुद्दे को लटकाने का प्रयास करेगी तो लोकसभा चुनाव में कैसे जनता को जवाब देगी।

Related Post