बद्दी: (श्यामलाल पुंडीर) प्रदेश अध्यक्ष रनेश राणा के कुशल नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश का पत्रकार संगठन NUJI नई ऊंचाई छू रहा है। हर वर्ष प्रेस दिवस और अधिवेशन में पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कलम के सिपाही
इस बार भी सम्मानित किए जाएंगे। हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्टस (सबद्व एन.यू.जे इंडिया) का वार्षिक सम्मेलन और राज्य स्तरीय प्रेस दिवस कसौली विस की औद्योगिक नगरी परवाणु में 19 नवंबर को रखा गया है।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश संगठन मंत्री एच.पी.यू.जे गोपाल दत्त शर्मा और प्रदेश के उपाध्यक्ष सुमित शर्मा ने दी। उन्होने बताया कि हर साल होने वाले संगठन के राज्य स्तरीय अधिवेशन के लिए इस बार परवाणु को चुना गया है और समस्त कार्यक्रम का आयोजन नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्टस इंडिया परवाणु करेगी।
सम्मेलन में पत्रकारों के मुददों को लेकर विशेष तौर पर चर्चा होगी जिसमें पंजाब व हरियाणा की तर्ज पर पेंशन के अलावा पत्रकार कल्याण बोर्ड का गठन करना तथा उनको सामाजिक सुरक्षा देने का मुददा प्रमुख तौर पर शामिल है। चूंकि हर साल यह अधिवेशन 16 नवंबर को होता था लेकिन इस बार त्यौहारों के दिन होने के कारण तिथि को कुछ आगे बढ़ाकर 19 नवंबर रविवार रखा गया है। सम्मेलन में नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्टस इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी व महासचिव प्रदीप तिवारी विशेष तौर पर शिरकत करेंगे।
जिला संयोजक एनयूजे इंडिया अमित ठाकुर व यशपाल ठाकुर ने बताया कि इससे पहले प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा ने अपनी टीम के साथ परवाणु अधिवेशन के लिए सभा स्थल का दौरा किया और तैयारियों का जायजा लिया।
हिमाचल गौरव अवार्ड से सम्मानित होगें : किशोर
वहीं प्रदेश महामंत्री हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्टस (रजि.) के प्रदेश महामंत्री डा. रुप किशोर ने बताया कि राज्य स्तरीय समारोह में अलग अलग श्रेणियों जिसमें वरिष्ठ, युवा, महिला, इलैक्ट्रानिक्स, प्रेस फोटोग्राफर, वैव चैनल, प्रिंट मीडीया के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले संवाददाताओं को हिमाचल गौरव अवार्ड से विभूषित किया जाएगा। उपरोक्त हर श्रेणी में तीन-तीन पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा।

